फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The secretary who went to survey the PM's residence, the chief was attacked by the bigots

Mau News: पीएम आवास का सर्वे करने गए ग्राम सचिव और प्रधान प्रतिनिधि पर दबंगों ने किया हमला

Thu, 16 Feb 2023 07:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 16 Feb 2023 07:48 AM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे करने गए ग्राम सचिव तथा प्रधान प्रतिनिधि पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमलावरों से किसी तरह से दोनों ने वहां से भाग कर निकले।

विज्ञापन
The secretary who went to survey the PM's residence, the chief was attacked by the bigots
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊ में कोपागंज के स्थानीय थाना क्षेत्र के नौसेमर ग्राम पंचायत मंगलवार की शाम प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे करने गए ग्राम सचिव तथा प्रधान प्रतिनिधि पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमलावरों से किसी तरह से दोनों ने वहां से भाग कर निकले। इसके बाद पीड़ित सचिव ने दो लोगों पर शासकीय कामकाज में बाधा पहुंचाने तथा मारपीट का आरोप लगाते हुए कोपागंज थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन

सौंपी तहरीर में नंद बिहारी ने बताया कि वह कोपागंज ब्लॉक के नौसेमर ग्राम पंचायत में ग्राम सचिव के पद पर तैनात है। मंगलवार की शाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की दूसरी क़िस्त के लिए फोटो आदि खींचने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिधागर कुमार के साथ गए थे। तभी गांव के दो व्यक्ति आवास नहीं मिलने पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली देने लगे। सचिव द्वारा जवाब नहीं देने पर दोनों ने लाठी डंडा लेकर ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को दौड़ा लिए। किसी प्रकार दोनों ने भागकर अपनी जान बचायी। ग्राम सचिव ने दो लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर पुलिस को दिया है। पुलिस तहरीर पाते ही मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed