फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The sand-laden trailer fell down after breaking the railing due to the driver dozing off.

Mau News: चालक को झपकी आने से रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा बालू लदा ट्रेलर

Fri, 08 May 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The sand-laden trailer fell down after breaking the railing due to the driver dozing off.
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पाइंट नंबर 274.2 याकूबपुर में बृहस्पतिवार की सुबह चालक को झपकी आने से ट्रेलर नीचे खाई में गिर गया। आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना निवासी चालक सुरेश यादव (37) घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा और पुलिस की टीम घायल चालक को रानीपुर सीएससी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया सुरेश ट्रेलर में बालू लादकर लेकर बिहार से आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। सुबह 6 वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के याकूबपुर के पास पहुंचा था। पाइंट नंबर 274.2 के पास उसे झपकी आ गई। ट्रेलर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और यूपीडा की टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने चालक को ट्रक से बाहर निकाला। घायल चालक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed