फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The same paddy purchasing centre was inaugurated twice... BJP district president and former district president cut the ribbon.

Mau News: एक ही धान क्रय केंद्र का दो बार उद्घाटन... भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष ने काटा फीता

Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The same paddy purchasing centre was inaugurated twice... BJP district president and former district president cut the ribbon.
रतनपुरा में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य
रतनपुरा कस्बे में शुक्रवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन सुुबह दस बजे सबसे पहले जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्या ने किया। इसके दो घंटे बाद दुबारा इसी केंद्र का उद्घाटन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और डीसीएफ अध्यक्ष विजय नारायण शर्मा ने किया।
विज्ञापन

एक ही केंद्र के दो पदाधिकारियों द्वारा उद्घाटन पर केंद्र प्रभारी जहां चकित थे, वहीं जिले में सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होती रही। यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन के रतनपुरा स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र का उद्घाटन सुबह दस बजे भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य अपने सर्मथकों के साथ पहुंचे। उन्होंने केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

वहीं दो घंटे बाद विजय नारायण शर्मा ने बाकायदा इसी केंद्र के बैलेंस कांटा का विधिवत पूजन अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ फीता काटकर धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रतनपुरा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर, डीसीएफ के सचिव शुभ करण सिंह, डॉ. जय हिंद यादव, किसान संतोष कुमार सिंह उर्फ संतु सिंह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार मद्धेशिया आदि शामिल रहे।

सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि केंद्र का शुभारंभ डीसीएफ के अध्यक्ष विजय नारायण शर्मा द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य द्वारा पहले आने पर केवल फीता काटने का काम किया गया था।
हमें बुलाया गया था, मैं इस लिए वहां गया और धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। उसके बाद किसने किया यह उनकी जानकारी में नहीं है।
- रामाश्रय मौर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा

मुझे नहीं मालूम कि मेरे से पहले किसने केंद्र का उद्घाटन किया। मुझे बुलाया गया था, जिसके चलते मैं वहां गया और उस केंद्र का उद्घाटन किया और चला गया।
-विजय नारायण शर्मा, डीसीएफ अध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा

रतनपुरा में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य

रतनपुरा में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed