फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The post of municipality president became unreserved

Mau News: नगर पालिका अध्यक्ष का पद हुआ अनारक्षित

Fri, 31 Mar 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The post of municipality president became unreserved
मऊ। शासन की ओर से नगर निकाय के अध्यक्ष पदों के लिए संशोधित आरक्षण सूची जारी की गई है। नगर पालिका के अध्यक्ष का पद इस बार लंबे अरसे के बाद अनारक्षित घोषित किया गया है। इसके अलावा दस नगर पंचायतों में से चार पर महिलाओं का कब्जा रहेगा। इनमें से एक अनुसूचित जाति और एक पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष का पद पिछले कई कार्यकाल से आरक्षित रहता आया है। कभी पिछड़ा वर्ग महिला तो कभी पिछड़ा वर्ग के लिए। इसलिए अनारक्षित वर्ग के लोग चुनाव स्वयं न लड़कर अपने करीबियों को लड़ाते रहे हैं। अबकी बार यह अनारक्षित हो जाने से राहत मिली है। आरक्षण सूची के अनुसार जिले की कोपागंज और मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद महिला के आरक्षित हैं। जबकि नगर पंचायत अदरी पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

इस प्रकार इन चारों नगर पंचायतों पर महिलाओं का ही कब्जा रहेगा। जबकि वलीदपुर और कुर्थीजाफर पुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर पिछड़ा वर्ग का प्रत्याशी आसीन होगा। नगर पंचायत घोसी , दोहरीघाट, चिरैयाकोट और मधुबन की सीटें अनारक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के लिए दो सीटें पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। शेष चार सीटें अनारक्षित की गई हैं। नवसृजित कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत जहां पहली बार चुनाव होने जा रहा है, वहां चेयरमैन की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------------------------------

आरक्षण सूची - आरक्षण
1. नगर पालिका मऊ - अनारक्षित 2.नगर पंचायत अमिला-अनुसूचित जाति महिला3. नगर पंचायत अदरी- पिछड़ा वर्ग महिला4- कोपागंज - महिला5. मुहम्मबाद गोहना- महिला 6.घोसी - अनारक्षित 7.दोहरीघाट- अनारक्षित 8. वलीदपुर - पिछड़ा वर्ग 9. चिरैयाकोट- अनारक्षित10. मधुबन- अनारक्षित 11. कुर्थीजाफरपुर - पिछड़ा वर्ग
-----------------------------------
नगर निकायों में मतदाता सूची मतदाता संख्या नवंबर 2022 में परिवर्धित सूची के अनुसार-------------------------------
नगर पालिका मऊ नाथ भंजन- 491348 नगर पंचायत अमिला- 17641 नगर पंचायत अदरी- 11816 नगर पंचायत कोपागंज - 38668 -नगर पंचायत मुहम्मबाद गोहना- 35400 नगर पंचायत घोसी - 34435 नगर पंचायत दोहरीघाट- 9317 नगर पंचायत वलीदपुर - 22392 नगर पंचायत चिरैयाकोट- 18265 नगर पंचायत मधुबन- 19892नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर - 20316
--------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed