{"_id":"682f6a0c1300a3ec5b0cd086","slug":"the-plan-to-build-a-bypass-was-postponed-as-the-population-was-not-one-lakh-mau-news-c-295-1-mau1002-128267-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आबादी एक लाख नहीं होने से बाईपास निर्माण की योजना टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आबादी एक लाख नहीं होने से बाईपास निर्माण की योजना टली
विज्ञापन
मऊ। मानक पूरा नहीं होने से चिरैयाकोट बाजार में बाईपास निर्माण की योजना टल गई है। अब उस सड़क को पुनर्निर्माण के लिए कार्ययोजना में शामिल किया गया है। चिरैयाकोट बाजार में रोजाना लग रहे जाम को देखते हुए मुहम्मदाबाद गोहना विधायक राजेंद्र कुमार की पहल पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने वित्तीय 2024-25 में कार्ययोजना में शामिल किया था।
चिरैयाकोट नगर पंचायत मऊ और आजमगढ़ जनपद की सीमा पर स्थित है। बाजार से होकर रोजाना सैकडों वाहन गुजरते हैं। इसे देखते हुए मनाजीत से होकर आजमगढ़-गाजीपुर सब हाईवे को जोड़ने वाली 1.5 किलोमीटर सड़क को बाईपास बनाने के लिए वित्तीय 2024 में कार्ययोजना शामिल किया गया था।
3.75 मीटर सड़क को चौड़ा करके 5.5 मीटर चौड़ा करने की योजना थी। लेकिन मानक के अनुसार चिरैयाकोट बाजार की आबादी एक लाख से कम और 1.5 किलोमीटर सड़क के आसपास आबादी होने से योजना को शासन स्तर से निरस्त कर दिया गया। आबादी होने से जमीन अधिग्रहण में समस्या आती, वहीं ग्रीन जोन में होने से आसानी से जमीन मिल जाती।
विज्ञापन
मानक पूरा नहीं होने से बाईपास नहीं बन पाएगा। सड़क के पुनर्निर्माण के लिए कार्ययोजना में शामिल किया गया है। स्वीकृति मिलने पर टेंडर होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। - सौरभ सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, मऊ