फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The person who went to get the daughter vaccinated dies of heart attack

पुत्री को टीका लगवाने गए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 11 Aug 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
The person who went to get the daughter vaccinated dies of heart attack
कोपागंज सीएचसी पर बुधवार की सुबह पुत्री को वैक्सीन लगवाने गए व्यक्ति की हार्ट अटैक के कारण तबियत बिगड़ गई। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर निवासी 47 वर्षीय नरेंद्र राय अपनी पुत्री कामिनी के साथ सुबह 11 बजे के करीब सीएचसी पहुंचे थे। उन्होंने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। स्वास्थ्यकर्मियों से टीकाकरण कर देने की बात कहते समय वह अचानक जमीन पर गिर गए। कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें उठाकर केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी डा. अनिल कुमार का कहना है कि टीकाकरण के लिए पुत्री के साथ आए नरेंद्र राय हार्ट अटैक के कारण अचानक जमीन पर गिर पड़े थे। तत्काल उनकी जांच कर उपचार शुरू की गई। ज्यादा हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed