फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The performance of electricity

विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 05 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The performance of electricity
संयुक्त संघर्ष समिति विद्युत कर्मचारी के तत्वावधान में विद्युतकर्मियों
विज्ञापन
ने अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।


इस मौके पर श्रमिक नेता सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में श्रमिक विरोधी फैसलों के विरोध में एकजुट आंदोलन के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

 शासन तथा ऊर्जा निगम प्रबंधन के आश्वासन के बाद भी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं।  कहा कि विद्युत दुर्घटना में घायल संविदाकर्मी के उपचार का खर्च विभाग द्वारा वहन किया जाए। मृत्यु व विकलांगता की दशा में मुख्य नियोजक पिंसिपल इंपलायर के नाते विभाग द्वारा 10 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि का भुगतान किया जाए।

   परशुराम ठाकुर ने कहा कि जब तक बिजलीकर्मी संगठित संगठित होना अनिवार्य है। रामअवध यादव ने कहा कि संविदाकर्मियों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है।

 संविदाकर्मियों का वेतन विभाग द्वारा सीधे चेक से भुगतान किया जाए। ईपीएफ राशि को कर्मचारी खाते में विभाग द्वारा ही जमा कराकर जमा पर्ची कर्मचारी को दी जाए।  इस अवसर पर पतिराम, संजय कुमार, राजशरन सिंह, इसरारुल हक, महेंद्र प्रताप सिंह, शिवपरसन, शिवधन, प्रेमलाल, कमल चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed