फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The party expressed opposition

रानीपुर और दोहरीघाट थानों पर प्रदर्शन

Sat, 16 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 16 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The party expressed opposition
भाजपा कार्यकार्ताओं का विरोध
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोहरीघाट और रानीपुर थाने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।  दोहरीघाट में धरने  को संबोधित करते हुए  धरने को संबोधित करते हुए सांसद हरिनायण राजभर ने  कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अभी वक्त है प्रदेश  सरकार स्थिति सुधारने वर्ना जनता उन्हें उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन



संयोजक रामअधीन पांडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है।  कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। प्रदेश में माफियाराज कायम  हो गया है। हत्या, चोरी, बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जनता  की थानों पर सुनवाई नहीं हो रही है। इसका जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देगी और वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनना तय है। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन



अंत में राज्यपाल को संबोधित  पशु तस्करी रोकने, वाहनों से अवैध वसूली सहित पांच सूत्री ज्ञापन  उपजिलाधिकारी को सौंपा। धरने को डॉ. एचएन सिंह पटेल, भरत भैया, विनय  राय, गुलाब चन्द्र गुप्त, विनय  जायसवाल, डॉ. सीता राय, विनोद कुमार यादव, अशोक कुमार वर्मा, अंकिता  त्रिपाठी, चन्द्रशेखर मौर्य, रामचन सिंह, प्रेमचन्द पटेल, पंकज मद्धेशिया,  संतोष राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रानीपुर संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीपुर में धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधी बेलगाम हो गए हैं। पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने कहा कि सपा सरकार के संरक्षण में अपराध पल रहा है। हरेंद्र सरोज ने कहा कि इस बार प्रदेश से सपा बसपा का सफाया निश्चित है। जनता सूबे में अराजक सि्थति का जवाब जरूर देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार को उजागर करना जरूरी है।



पूर्व जिलाध्यक्ष विजयनरायन शर्मा ने कहा कि माफियाओं का प्रदेश में बोलबाला है। प्रदेश की जनता सपा सरकार से तंग आ चुकी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से  लवकुुश सोनकर, डा. अशोक राय, डा. ब्रमदत्त सिंह, छोटू प्रसाद, अवधनाथ दुबे, सुरेश सिंह, कक्कू सिंह, छेदी सिंह, श्रवण चौहान आदि शामिल रहे। संचालन गनेश सिंह ने किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed