{"_id":"5826071c4f1c1b067fb3b1c8","slug":"the-other-day-i-was-not-even-new-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं पहुंची नई करेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं पहुंची नई करेंसी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
नगर के आजमगढ़ तिराहा स्थित एक्सिस बैंक पर लगी लोगों की कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय समय के बाद भी शुक्रवार को चेस्ट करेंसी जिला मुख्यालय पर नहीं पहुंची। इसका परिणाम रहा कि आदेश के बाद भी एटीएम के शटर नहीं उठे। साथ ही शुक्रवार को दो दिनों की अपेक्षा बैंकों और डाक घरों पर ज्यादा मारा-मारी रही। लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक और एटीएम पर सुबह आठ बजे से ही लाइन लगा चुके थे। लेकिन जिले के किसी भी एटीएम का शटर शुक्रवार को नहीं उठा। प्रशासन का दावा दूसरे दिन फेल साबित हुआ।
बैंकों में भी फुटकर पैसों के हिसाब से ही लोगों को चार-चार हजार रुपया दिया गया। किसी भी बैंक में चेस्ट करेंसी नहीं आई। सिर्फ 100-100 या इससे कम के छुट्टे पैसे ही लोगों को उनकी जरूरत पूरा करने के लिए दो हजार और चार हजार रुपये दिए गए। जिले में चेस्ट करेंसी की व्यवस्था न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।
जिला प्रशासन के इस दावे के बाद कि शुक्रवार को सभी एटीएम और बैंक खुले रहेंगे और उसमें पैसे भी आ जाएंगे की घोषणा के बाद लोग आश्वस्त थे कि चेस्ट करेंसी की दिक्कत लोगों को नहीं हुई। इसी के चलते लोगों ने अगले दिन सुबह होते ही एटीएम और बैंक में लाइन लगा दिया।
विज्ञापन
एटीएम में घंटों लाइन लगाने के बाद पता चला कि उनमें अभी चेस्ट करेंसी पड़ी ही नहीं है। इसके चलतेे लोग एटीएम से हटकर बैंक और डाकखाने पर लाइन लगा दिए। बैंकों पर शुक्रवार को इस कदर भीड़ उमड़ पड़ी कि नरईबांध स्थित यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, आजमगढ़ तिराहा पर एक्सीस बैंक, सहादतपुरा स्थितस्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक आदि में कई कतारों में लोग खड़े होकर सड़क तक लगे हुए थे।
इस दौरान लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की भी तैनाती करनी पड़ी। पुलिस के जवान जगह-जगह बैंकों में लाइन लगवाने में लगे रहे। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर वह तुरंत ही लोगों को कतारबद्ध कर रहे थे।