फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The number of girl students in Intermediate Sanskrit was three times that of boys.

Mau News: इंटरमीडिएट संस्कृत में छात्रों की तुलना में तिगुनी रही छात्राओं की संख्या

Fri, 13 Mar 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The number of girl students in Intermediate Sanskrit was three times that of boys.
8 फरवरी से शुरू हुईं यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन, पहली पाली में हाई स्कूल कृषि तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 1754 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1625 ने परीक्षा दी, जबकि 129 ने कड़ाई से परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाई स्कूल कृषि विषय की परीक्षा हुई। इसमें 277 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 206 बालक और 71 बालिकाएं थीं। इनमें से 269 ने परीक्षा दी, जबकि 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिनमें 199 बालक और 70 बालिकाएं थीं।
विज्ञापन

उधर, द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 1477 के सापेक्ष 1356 ने परीक्षा दी, जबकि कड़ाई से 121 ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें 343 बालक और 1013 बालिकाओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पालियों में परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों में अजीब सा उत्साह देखा गया। छात्र-छात्राएं एक-दूसरे से मिलते और हंसते-मुस्कुराते घरों को गए। डीआईओएस गौतम प्रसाद ने बताया कि 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा 12 मार्च को संपन्न हो गई।
सभी विषयों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से कराई गईं, जिसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed