Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
The newly elected office bearers of Tehsil Sadar Bar Association took oath of office and secrecy
{"_id":"61e0619deed1b75c275ab4c5","slug":"the-newly-elected-office-bearers-of-tehsil-sadar-bar-association-took-oath-of-office-and-secrecy-mau-news-vns633395841","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील सदर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील सदर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
सदर तहसील के पुस्तकालय भवन में शपथ ग्रहण के बाद माला पहने नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कक्ष में बृहस्पतिवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रभुनाथ सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य हरिशंकर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दिया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रभुनाथ सिंह ने जिन्हें शपथ दिलाई उसमें अध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर शिव नारायण राय और मंत्री पद पर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान सह मंत्री पद पर पवन कुमार श्रीवास्तव, सह मंत्री पुस्तकालय पर सतीश सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर दीपक राय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसी क्रम में वरिष्ठ सदस्य कार्यकारी के पद पर रविंद्र नाथ प्रजापति, राजेश खरवार और तेज बहादुर सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारी पद पर सुजीत कुमार राय विवेकानंद तिवारी और अविनाश चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी और मंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अधिवक्ता को भरोसा दिलाया कि वह जिस उद्देश्य को लेकर उनका चुनाव किया है। उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह, हरिद्वार राय, नागेंद्र राय, बद्रीनाथ सिंह, सुभाष सिंह, अजीत लाल श्रीवास्तव, अखिलानंद सिंह, हरेंद्र यादव, बालमुकुंद सिंह, रजनीश सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।