फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The municipality will include industrial area, Tajoopur

पालिका में शामिल होगा औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर

Mon, 20 Aug 2018 10:38 PM IST
mau
mau Updated Mon, 20 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
The municipality will include industrial area, Tajoopur
नगर पालिका परिषद सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक में मौजूद सभासद। - फोटो : mau
 नगर पालिका परिषद सभागार कक्ष में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें विकास कार्य को लेकर निर्माण कार्य, सीवर और पेयजल से संबंधित लाखों रुपये के 40  प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई। बोर्ड बैठक में  शासन की मंशा के अनुरूप औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर ओड़हरा को नगर पालिका परिषद में सम्मिलत करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन


 सोमवार को सुबह 11 बजे से चेयरमैन तैयब पालकी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। जिसमें नगर विकास कार्यो के साथ दूसरे अन्य 40 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर नगर की सफाई, ईदगाह जाने वाले समस्त रास्तों की विशेष सफाई, मरम्मत एवं कुर्बानी के अवशेष निस्तारित करने के लिए नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गड्ढा खुदवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही  नगर में हो रहे विकास कार्यों और पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा के साथ ही विकास पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में मुहल्ला हकीकतपुरा में लाखों की लागत से शादी घर बनाने पर सहमति बनी। जबकि औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर ओड़हरा को पालिका में शामिल करने के साथ शव वाहन खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ। इस दौरान  ईओ संजय कुमार मिश्रा, कर अधीक्षक गुफरानुल हई, अवर अभियंता चंद्रप्रकाश दूबे, जलकल अभियंता पीएन मिश्रा, सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, धर्मेंद्र पांडेय सहित सभासद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed