फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The municipality which could not beautify nine ponds will beautify the pond based theme park

Mau News: नाै तालाबों का सुंदरीकरण नहीं करा पाने वाली नपा तालाब बेस्ड थीम पार्क संवारेगी

Mon, 11 Aug 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The municipality which could not beautify nine ponds will beautify the pond based theme park
वार्ड 12 के निजामुद्दीनपुरा वार्ड में मौजूद तालाब थीम बेस्ड पार्क। संवाद  - फोटो : samvad
मऊ। चार साल में नाै तालाबों का सुंदरीकरण नहीं करा पाने वाली नगर पालिका अब तालाब बेस्ड थीम पार्क संवारेगी। नगर के वार्ड-12 निजामुद्दीनपुरा में डेढ़ एकड़ में 2018 से तालाब बेस्ड थीम पार्क बन रहा है। सात साल बाद भी अब तक पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


अब नगरपालिका एक करोड़ रुपये से सुंदरीकरण कराने जा रही है। यहां पाथवे, झूले, योगा क्लास, ओपन जिम सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार होगा। वर्ष 2018 से यहां अमृत योजना के तहत 55 लाख की लागत से तालाब बेस्ड थीम पार्क में केवल बाउंड्री वाॅल और स्ट्रीट लाइट और गेट लगाने का कार्य ही किया गया।
विज्ञापन


नपा का दावा है जल्द ही दूसरे कार्य का टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी।

2018 वार्ड नौ में शामिल निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में स्थित डेढ़ एकड़ जमीन में 50 लाख रुपये की लागत से तालाब बेस्ड थीम पार्क का निर्माण शुरू हुआ। वैसे तो इसे एक वर्ष के अंदर पूरा करना था। लेकिन बजट के अभाव में बांउड्री वॉल ही बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गत दिवस नगर पालिका की बोर्ड बैठक में खाली जगह पर वाटर पार्क बनाए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। उम्मीद जगी कि बीचोबीच जगह होने से वाटर पार्क बनाए जाने से लोगों को बोटिंग तथा अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। तालाब बेस्ड थीम पार्क पूरा होने से मार्निंग पाथवे के साथ योगा सेंटर की सुविधा मिलेगी।

बावजूद सात साल बीतने के बाद अब यह वार्ड 12 में तब्दील हो गया लेकिन अब तक पार्क का कार्य केवल तीस फीसदी ही हुआ।

स्थानीय निवासी विनोद पांडेय, राहुल, मदन, दीपक आदि ने बताया कि नगर विकास मंत्री को इस मामले को खुद संज्ञान लेना चाहिए, इसको पूरा कराने की मांग को लेकर कितनी बार लोगों ने प्रदर्शन किया।

उधर नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार का दावा है कि अमृत योजना के तहत जितना कार्य होना था वो हो चुका है। अब नगर पालिका अपने स्तर से इसको लेकर प्रयास कर रही हैं, एक करोड़ की लागत से कायाकल्प होगा।

इसे रोज गार्डन के तर्ज पर विकसित करने के लिए पाथवे, योगा सेंटर और ओपन जिम और बच्चों के आर्कषक झूले की व्यवस्था होगी। हालांकि देखना होगा कि सात साल से अधूरे इस थीम बेस्ड पार्क को नपा कैसे पूरा करेगी।


4 साल बाद भी नौ तालाब का सुंदरीकरण अधूरा

मऊ। नौ तालाबों के सुंदरीकरण की योजना है चार साल के बाद भी अधूरी है। नगर पालिका इन तालाबों के सुंदरीकरण के लिए 517.84 लाख रुपये का डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर प्रस्ताव बनाया था। बरपुर मुहल्ले में दो तालाबों का सुंदरीकरण 33.61 लाख, 63.24, रामपुर चकिया में 51.18 लाख, भटकुंआ पट्टी 68.31 लाख जबकि प्रेमनगर चकिया 35.98 लाख रुपये से सुंदरीकरण होना था। इसी तरह से चकमेहंदी में 74.90 लाख, चंडीसागर में 100.11 लाख रुपये और सहादतपुरा में 40.51 लाख रुपये से सुंदरीकरण होना था। चार साल अधिक से समय बीतने के बाद भी इसमें से कोई भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed