{"_id":"6193e5ae2b57ea21421bda4d","slug":"the-miscreants-in-the-car-beat-up-the-drug-dealer-mau-news-vns6229426160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने दवा विक्रेता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने दवा विक्रेता को पीटा
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा निवासी युवक को कार सवार बदमाशों ने मंगलवार की देर शाम लगभग सवा आठ बजे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के इंदारा निवासी 24 वर्षीय चंदन पांडेय गांव के मोड़ पर मेडिकल स्टोर की दुकान चलाता है। मंगलवार की रात सवा आठ बजे कार सवार करीब छह बदमाश चंदन की दुकान के पास पहुँचे और तीन बदमाश गाड़ी से उतर कर मेडिकल स्टोर मालिक पर डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद बदमाश अधिकांश दवा और बिक्त्रस्ी के लगभग 5 हजार रुपए लेकर भाग गए। आसपास के लोगों ने युवक के परिजनों को सूचना देते हुए 112 नम्बर पुलिस और अदरी पुलिस चौकी को सूचित किया।
सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को तुरंत सीएचसी भेजवाया। घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक परिजन अस्पताल में थे। परिवार वालों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। इस बाबत थानाध्यक्ष हरेराम मौर्य का कहना है कि घायल को सीएचसी भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है, अभी तहरीर नहीं मिली है।