{"_id":"688a640c242daeaeac02de2a","slug":"the-minister-in-charge-stopped-the-salary-of-the-district-probation-officer-who-was-absent-in-the-meeting-mau-news-c-295-1-mau1001-131508-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बैठक में अनुपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी का प्रभारी मंत्री ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बैठक में अनुपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी का प्रभारी मंत्री ने रोका वेतन
विज्ञापन
मऊ। जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में बुधवार को विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मेंं हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने जल निगम विभाग की समीक्षा के दौरान कई ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टैंक नहीं बनने पर नाराजगी दिखाते हुए वहां जल्द बनवाने की बात कही। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी के बैठक में उपस्थित न होने पर से स्पष्टीकरण लेने और एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने कितनी ग्राम पंचायतों में ओवरहैड टैंक का निर्माण कार्य शत प्रतिशत पूरा हुआ उसकी जानकारी ली और साथ ही सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठन कर जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान 31% कार्य पूरा होने पर इसके प्रति अधिक ध्यान देकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। वहीं बिजली समस्या को लेकर उन्होंने खराब ट्रांसफॉर्मर की शिकायतों में कोई लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश देते हुए समय अवधि में बदलने की बात कही।
इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को गलत बिजली का बिल जारी न करने के सख्त निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा में ऑक्सीजन, एसी एवं अन्य आवश्यक सामग्री की जांच हर महीने करने को कहा। वहीं सरकारी अस्पताल में डायलिसिस के बेड की उपलब्धता कम होने एवं डायलिसिस के मरीजों की संख्या की वेटिंग ज्यादा होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डायलिसिस बेड की संख्या बढ़ाने के लिए पत्र लिखने का निर्देश दिया। वहीं कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने एससी, एसटी एक्ट, पाक्सो, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, अवैध शराब आदि के बारे में पुलिस अधीक्षक से अपराध में ओर कमी लाने को कहा। बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।