फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The mindset is beautiful when it comes to progress

मानसिकता सुंदर रहने पर होती है प्रगति

Sat, 02 Jun 2018 12:41 AM IST
mau
mau Updated Sat, 02 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
The mindset is beautiful when it comes to progress
नगर के रोडवेज स्थित एक मैरेज हाल में रामकथा में प्रवचन करते कमलेश जी महराज। - फोटो : mau
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा मुहल्ले में रोडवेज के पास आशिर्वाद मैरेज हाल में आयोजित संगीतमयी राम कथा में गुरुवार की रात कथा वाचक कमलेश महराज ने भरत के चरित्र का वर्णन कर वर्तमान परिवेश पर प्रहार किया। बोले रामचरित मानस के अयोध्या कांड का नियमित पाठ करने मात्र से      मनुष्य को भरत जैसे सहृदय सरस सहज भाई के जीवन चरित्र से अनुकरणीय करने को मिलेगा।  
विज्ञापन


अपनी कथा में उन्होंने भरत के विचारों को संगीतमय तरीके से प्रस्तुत किया। कमलेश महराज ने कहा कि इंद्र पुत्र जयंत ने माता जानकी के पैर में चोंच मार दिया। इस पर प्रभु ने उसे एक नयन होने का श्राप दिया, अर्थात उसे समदृष्टि संभव व समरसता होने का भाव दिया । कमलेश महराज ने मां कौशल्या और भरत के मार्मिक संवाद की ऐसी प्रस्तुति की जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्घालुओं के आंखों से आंसू टपक गए। पूज्य व्यास जी महाराज ने दृष्टांत के माध्यम से संदेश दिया कि जिस परिवार में सभी सदस्यों की सोच व मानसिकता सुंदर रहती है उस परिवार में अकूत संपत्ति रहती है इसके विपरीत नाना प्रकार की विपत्तियां मनुष्य जीवन में आ जाती है।
विज्ञापन


अंत में मुख्य यजमान रामगोपाल अग्रवाल, चंद्र शेखर अग्रवाल, भारतेंदु मिश्र, संजय वर्मा, डॉ. राम  गोपाल, अरुण वर्मा, विजय लक्ष्मी राय, अर्चना वर्मा, गीता गुप्ता, मीरा श्रीवास्तव, मंजू गुप्ता, निर्मला गुप्ता, शंकर अग्रवाल्र, दामोदर दास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed