फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Weather news Temperatures dropped in Mau people were suffering from heat and humidity

UP Weather: मऊ में लुढ़का पारा, गर्मी और उमस से बेहाल रहे लोग; बिजली कटौती व ट्रिपिंग से परेशानी

Fri, 13 Jun 2025 11:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 11:51 PM IST
सार

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भी गर्मी का कहर जारी है। सुबह 10 बजते ही सड़कों पर भीड़ कम दिख रही है। वहीं, पर्यटन स्थलों पर भी लोग कम जा रहे हैं। सुबह से लेकर शाम फिर रात तक गर्म हवाएं चलने से लोग बिलबिला रहे हैं।

विज्ञापन
UP Weather news Temperatures dropped in Mau people were suffering from heat and humidity
गर्मी को हराने की कोशिश करता दुकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mau Weather: मऊ नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को गर्मी का कहर जारी रहा। तापमान में कमी के बाद भी उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग से लोगों को दिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है। कृषि कार्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह सात बजे ही धूप सहन नहीं हो पा रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई। दिन भर धूप छांव होता रहा। वातावरण में गर्मी और उमस का प्रभाव बढ़ जाने से घरों से बाहर निकले लोग परेशान रहे। मौसम में बार-बार बदलाव से लोग सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। गंभीर मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 42 प्रतिशत रही। 11 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में फाॅल्ट, तकनीकी खामी से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। ऐसे में दिन रात एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। रात के समय बिजली गुल रहने से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि हृदय रोगी, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मौसम की तपिश और उमस इनके स्वास्थ्य को सीधे प्रभावित करती है। ऐसे मरीज नियमित रूप से दवा लें, चिकित्सक की सलाह के अनुरूप खानपान और दिनचर्या का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed