फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The leader of the gang that converts people to other religions by luring them has been arrested

Mau News: लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2024 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The leader of the gang that converts people to other religions by luring them has been arrested
हलधरपुर थाना से एक किलोमीटर दूर एक गांव से शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले एक व्यक्ति को कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी धर्म परिवर्तन गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन


बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के अठिलापुर निवासी रामअवतार राजभर उर्फ जॉनसन आर्थिक रूप से कमजोर और भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराता था। उसके द्वारा कई गिरोह चलाए जाते हैं जो पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में लोगों से मुलाकात करते हैं और सभा आयोजित कर धर्म परिवर्तन कराते हैं।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक सरफराज खान टीम के साथ हलधरपुर गांव में पहुंचे जहां से रामअवतार राजभर उर्फ जॉनसन को गिरफ्तार कर लिया। एक जुलाई को हलधरपुर थाना क्षेत्र के मढ़ैली गांव में इसके द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। जहां सैकड़ों महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन रामअवतार वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हाजिर नहीं होने पर मामला कोर्ट में पहुंचा, जिसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। एसपी इलामारन जी ने बताया कि पूर्व में पकड़े गए लोगों के बयान के आधार पर मुख्य सरगना को पकड़ा गया है। जांच जारी है।


हर बृहस्पतिवार को गांव में करता था बैठक

रसड़ा। अठिलापुरा निवासी देवेंद्र राजभर ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था। पांच-छह वर्ष पहले देवेंद्र राजभर के पिता सूर्यनाथ राजभर को जब जानकारी हुई कि देवेंद्र ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है तो उन्होंने देवेंद्र को घर से निकाल दिया। घर से निकल जाने के बाद देवेंद्र राजभर अपनी पत्नी सुमन और पुत्र राम अवतार राजभर उर्फ जॉनसन के साथ मऊ में जाकर रहने लगा। पिछले दो-तीन साल से देवेंद्र राजभर अपनी पत्नी सुमन और पुत्र राम अवतार राजभर उर्फ जॉनसन के साथ हफ्ते में एक दिन प्रत्येक बृहस्पतिवार को गांव आता था। अपने दरवाजे पर मीटिंग कर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने की बात करता था। इस मीटिंग में गांव के साथ-साथ आसपास के लोग भी शामिल होते थे। राम अवतार राजभर अभी अविवाहित है। देवेंद्र राजभर मऊ शहर में ठेला लगाता है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रसड़ा क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि राम अवतार पर कोई मुकदमा नहीं दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed