{"_id":"31ef411712f94463bc25c5b1b7d23ed0","slug":"the-killing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सचिव की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड सचिव की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगपुर जमुई गांव की साधन सहकारी समिति के सेवानिवृत्त सचिव मानसिंह की बदमाशों ने गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त वे समिति परिसर में स्थित अपने आवास के सामने टहल रहे थे और खाद लेने के लिए वहां कई गांवों के किसान मौजूद थे। पुलिस ने दो बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हत्या के विरोध में करहां बाजार में लोगों ने कुछ देर के लिए चक्काजाम भी किया।
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र के ढखवां गांव निवासी मनीराम सिंह साधन सहकारी समिति नगरपुर करहां जमुई के सचिव पद से दो वर्ष पूर्व रिटायर हुए थे। वे समिति में बने आवास में ही रह रहे थे। उनके पुत्र विवेक सिंह इस समय समिति के सचिव हैं। गुरुवार की सुबह विवेक समिति पर खाद का वितरण कर रहे थे।
वहां कई गांवों के लोग जमा थे। बगल में स्थित आवास के सामने मनीराम सिंह टहल रहे थे। इस बीच बाइक से दो बदमाश आए। इनमें एक ने बाइक स्टार्ट रखी जबकि दूसरा भीड़ के बीच होकर मनीराम तक पहुंचा और उन्हें गोली मार दी। जिससे वे वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुन समिति पर जमा लोग बदमाशों की दौड़े तो एक ने रिवाल्वर तान दी जिससे भीड़ सहम गई और बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घायल मनीराम सिंह को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने करहां बाजार में चक्का जाम कर दिया।