फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The immersion of idols of fanfare

धूमधाम से किया गया प्रतिमाओं का विसर्जन

Thu, 13 Oct 2016 11:07 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Thu, 13 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
The immersion of idols of fanfare
घोसी में विसर्जन के लिए जातीं दुर्गा प्रतिमाएं।
कस्बा में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गुरुवार को विधि विधान से पूजन-अर्चन कर विसर्जन जुलूस निकाला गया। नगर भ्रमण के बाद दोहरीघाट के लिए प्रस्थान किया। लोगों ने नम आंखों से मां की प्रतिमाओं को विदा किया। 
विज्ञापन


मधुबन मोड़ की बड़ागांव दुर्गा पूजा समिति के जुलूस में हाथी, घोड़ा के साथ युवा करतब दिखाते हुए चल रहे थे। वहीं कस्बा घोसी में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर युवा आकिब सिद्दीकी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सबको जलपान कराकर सौहार्द की मिसाल पेश की।
विज्ञापन


घोसी नगर के बड़ागाव में महाशक्तिदल द्वारा स्थापित दुर्गा मूर्ति, मधुबनमोड़ स्थित बड़ागांव दुर्गा प्रतिमा, कस्बा बाजार में स्थापित दुर्गा प्रतिमा, मझवारा  मोड़ के पास स्थापित दुर्गा प्रतिमा, बड़ागांव बाजार में जानकी मंदिर के सामने स्थापित दुर्गा प्रतिमा, बड़ागांव राजभर बस्ती स्थित दुर्गा प्रतिमा के साथ अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन विधिविधान के साथ दोहरीघाट के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भी जुलूसों के आगे आगे युवा जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस व पीएसी चल रहे थे। इस अवसर पर कैलाश निषाद, राजीव रस्तोगी, गोपाल निषाद, सुखसागर निषाद, मुन्ना गुप्ता, आकिब सिद्दीकी, प्रशांत गौड़, रामचंद्र आदि शामिल थे।


भीटी स्थित तमसा नदी में मां के गगन भेदी जयकारों से गूंजते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कोपागंज नगर पंचायत में जगह-जगह रखी दुर्गा प्रतिमाओं के रथों को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से  सजाया गया था। कसबे से निकला जुलूस सुबह पांच बजे थाना मोड़ पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed