फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The husband wants a separate house, the matter reached the counseling center due to the wife's insistence.

Mau News: चाहती है पति अलग मकान लेकर रहे, पत्नी की जिद से परामर्श केंद्र पहुंचा मामला

Mon, 22 Jul 2024 04:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
The husband wants a separate house, the matter reached the counseling center due to the wife's insistence.
मऊ। मैं मां-पिता का इकलौती संतान हूं। लेकिन पत्नी कई महीनों से दबाव बना रही है कि माता पिता से अलग मकान लेकर रहूं। मैं उसकी इस मनमानी के खिलाफ हूं। यह बात रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श बैठक के सदस्यों के समक्ष एक युवक ने गुहार लगाते हुए कही। सदस्यों ने पत्नी से बातचीत कर ससुराल वालों के साथ घर बसाने की सलाह देकर विवाद का सुलह करवाया। वहीं इस दौरान एक और मामला आया, इसमें महिला ने बताया कि उसका पति उससे कोई मतलब नहीं रखता है। दोनों एक ही घर में अलग-अलग कमरे में कई माह से रह रहे हैं। उसका पति न तो उस पर ध्यान देता है न ही उसके तीन बच्चों पर, सदस्यों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक के न मानने पर इस मामले में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। इससे पहले सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चली बैठक में 64 मामले आए, इनमें 12 का निस्तारण हुआ। जबकि दो मामलों में दो दंपती ने गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए तो एक दंपती ने आपसी सहमति से अलग होना स्वीकार किया। जबकि सात मामलों में उदासीनता के चलते फाइलें बंद कर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दुबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद , एसआई समरजीत यादव ने मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed