फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The highways jammed with lineman's body

लाइनमैन का शव रख कर हाईवे किया जाम

Thu, 28 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 28 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The highways jammed with lineman's body
जाम
21 जुलाई को मादी सिपाह विद्युत उपकेंद्र पर काम करते समय बिजली विभाग में संविदा कर्मी शब्बीर की गुरुवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव आने की सूचना पर परिजन एवं ग्रामीण गोंठा विद्युत उपकेंद्र के समीप इकट्ठा हो गए। शव को हाइवे पर रखकर मुआवजा सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरूवार को लगभग 3 बजे चक्का जाम कर दिया।  घंटों चला चक्काजाम गुरूवार की शाम को समाप्त हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ ग्रामीणों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन



परिरीजन का आरोप है कि जेई व एसडीओ के कहने पर शब्बीर उपकेंद्र में काम करने गया था। जहां पर शार्ट शर्किट होने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। शब्बीर के झुलसने के बाद न तो जेई और न ही एसडीओ ने हाल चाल लिया। आर्थिक तंगी के कारण इलाज करवाने में असमर्थ शब्बीर के परिजनों को ग्रामीणों ने एक लाख रूपया चन्दा इक्ठ्ठा कराकर दवा इलाज करवाया था। लेकिन प्रशासन के तरफ से कोई मदद नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन



पैसे के अभाव में आखिरकार शब्बीर ने दम तोड़ दिया। मृतक शब्बीर पुत्र लालमनी अतरसावां का रहने वाथा और अपने दो भाईयों में से सबसे बड़ा था। मृतक के 3 लड़के व 2 लड़किया है। बड़ा बेटा रजा 12 वर्ष बड़ा बेटा हसन बेटा 10 वर्ष आमीर 8 वर्ष, लड़की सबुस्ता 4 वर्ष व 6 माह की बच्ची अपने मां कौशरी से लपट कर रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण और परिजन दोषी अधिकारियों के विरूध कार्रवाई करने एवं मुआवजा सहित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। जाम लगभग साढ़े छह बजे मधुबन एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी के मौके पर पहुंचने पर समाप्त हुआ। पीड़ित परिवार को मुआवजा सहित परिवार के एक सदस्य को विभाग में संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed