फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The heat of the sun scorched the people, the temperature reached 41 degrees

Mau News: सूरज की तपिश ने झुलसाया, 41 डिग्री पहुंचा पारा

Tue, 13 May 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The heat of the sun scorched the people, the temperature reached 41 degrees
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गर्मी का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर होते ही पारा 41 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही तेेज धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई। प्रतिदिन तापमान में वृद्धि होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। आग उगलती सूरज किरणों से लोग बिलबिलाते नजर आए। मंगलवार को अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 27 प्रतिशत रही। 19 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि सोमवार को अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री था।
विज्ञापन

मंगलवार को तापमान दो डिग्री बढ़ जाने से धूप व तपिश का आलम यह रहा कि दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि गर्मियों में खाना अक्सर प्रदूषित हो जाता है। इससे प्रभावित व्यक्ति उल्टी, दस्त, पेट दर्द की बीमारी का शिकार हो जाता है। गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों का प्रमुख कारण शरीर में पानी की कमी होना है।

इंदारा। स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र के अदरी, पहसा, अलीनगर, शाहपुर, खालिसपुर सहित विभिन्न इलाकों में गर्मी के चलते लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed