फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The guarantee was for five years, now in the third year, the road is being rebuilt at a cost of Rs 55 lakh, traffic will start this month.

Mau News: पांच साल की थी गारंटी, अब तीसरे साल में फिर बन रही 55 लाख से सड़क, इसी महीने शुरू होगा आवागमन

Fri, 13 Feb 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The guarantee was for five years, now in the third year, the road is being rebuilt at a cost of Rs 55 lakh, traffic will start this month.
नगर के सईदी रोड के  निर्माण कार्य का निरीक्षण करते नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ।संवाद - फोटो : कतर्नियाघाट संर​क्षित वनक्षेत्र में पर्यटकों को बोटिंग के दौरान दिखा बाघ।
जिले की सबसे विवादित सड़क महज 600 मीटर सईदी रोड पर इसी माह के आखिरी में आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। 2022 में रेलवे से विशेष अनुबंध के बाद एक करोड़ 29 लाख से बनी सड़क की गारंटी पांच की थी, लेकिन दो साल में उखड़ गई।
विज्ञापन

इस सड़क को लेकर अमर उजाला ने जब प्रकाशित किया तो इस सड़क के मुद्दे को सपा सांसद राजीव राय ने संसद में उठाया था। उधर, काफी विवाद के बीच नगर पालिका की मांग पर रेलवे द्वारा इस सड़क को बनवाने के लिए एनओसी जारी करने के बाद 55 लाख से इस सड़क को दुबारा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विवादों के चलते इस सड़क की गुणवत्ता की दो अवर अभियंता की टीम की निगरानी के साथ नपाध्यक्ष और ईओ खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि छह सौ मीटर की सड़क को बनवाने को लेकर रेलवे द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद तीन जुलाई को अनुमति मिलने के बाद इस सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर जारी किया गया। करीब 55 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
सड़क बनाने से पहले जलनिकासी की समस्या से पूर्व में सड़क खराब होने की स्थिति में नए सिरे से 90 मीटर का नाला निर्माण का कार्य अलग से पूरा कराया गया। जिसके बाद अब सड़क बनाने के लिए पहले लेयर का कार्य पूरा हो चुका है, अब दूसरा लेयर का कार्य होगा।
सड़क की गुणवत्ता को विशेष ख्याल रखते दो लेयर कुटाई पत्थर से की गई है, उसके बाद इस पर दो लेयर में पिच कार्य किया जाएगा। इस माह में इस सड़क के पूरा होने के बाद आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

सपा सांसद-नगर पालिकाध्यक्ष के बीच श्रेय लेने की मची थी होड़
नगर का सईदी रोड शुरू से ही चर्चा में रही, पहले तो यह सड़क ठेकेदार द्वारा घटिया कार्य के चलते बारिश के बाद तालाब में तब्दील होने पर चर्चित हुई थी। जब इस सड़क का पुन: निर्माण को लेकर रेलवे ने एनओसी जारी किया तो इस सड़क की मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी नगर पालिका मऊ को मिलने के बाद इस श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई थी। सपा सांसद राजीव राय ने इस सड़क का निरीक्षण और सदन में मामला उठाने पर इसकी मरम्मत का एनओसी उनकी पहल पर जारी होने का दावा किया। नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने सईदी मार्ग का निर्माण नगर पालिका की तरफ से करने की बात कही थी।

रेलवे से जमीन मिलने के बाद हुआ था चौड़ीकरण
सईदी रोड की चौड़ाई काफी कम होने के कारण इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कत होती थी। जिसको लेकर नगर पालिका के तत्कालीन नपाध्यक्ष तैयब पालकी के पहल पर रेलवे से तीन मीटर और नगर पालिका के चार मीटर की सड़क को चौड़ीकरण के बाद वर्ष 2022 में नगर पालिका ने रेलवे से विशेष अनुबंध कर 600 मीटर वाले सईदी मार्ग पर 1.34 करोड़ से बनाया था। पांच साल की गारंटी थी, लेकिन यह दो साल के अंदर ही क्षतिग्रस्त हो गई। इस मार्ग की समस्या को अमर उजाला ने 1.34 करोड़ बनी 600 मीटर सड़क बनी तालाब शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिसके बाद मामले को सपा सांसद राजीव राय ने संसद में रेल मंत्री के समक्ष उठाया था।


सईदी रोड का इसलिए है महत्व
विशेष अनुबंध के बाद सईदी रोड की चौड़ाई लगभग सात मीटर हो गई है। सड़क बनने के बाद हट्ठीमदारी पुलिस बूथ से लेकर मुंशीपुरा ओवरब्रिज तक सड़क की चौड़ाई पर्याप्त हो जाने का फायदा जहां मुंशीपुरा तथा अलीनगर रहजनियां के लोगों को मिलेगा, वहीं इसका लाभ बाजार के विभिन्न मुहल्लों को भी मिलेगा। एंबुलेंस से लेकर सभी छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से होकर आसानी से गुजर सकेंगे। वर्तमान में बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य शुरू होने से इस सड़क का महत्व कई गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed