फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The government should intervene in fixing the fees of private educational institutions and hospitals.

Mau News: निजी शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों की फीस तय करने में सरकार करे हस्तक्षेप

Tue, 07 Jul 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The government should intervene in fixing the fees of private educational institutions and hospitals.
भाकपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या चंदा-चढ़ावा प्रकरण की कथित लीपापोती सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अयोध्या चंदा-चढ़ावा प्रकरण में लीपापोती की जा रही है। निजी शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों की फीस निर्धारण में केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से प्रभावी हस्तक्षेप किया जाए। मनरेगा की बहाली की जाए तथा श्रमिकों के हित में सुधार किए जाएं।
चारों लेबर कोड रद्द कर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ विमर्श और सहमति के आधार पर श्रम कानून स्थापित किया जाए। नीट प्रकरण और बढ़ते पेपर लीक के मामलों पर अंकुश लगाया जाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए।
विज्ञापन

इसके पूर्व भाकपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद, विनोद कुमार राय, राम अवतार सिंह, राम सोच यादव, देवेंद्र मिश्रा, राम जीत चौहान, अजय कुमार मिश्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed