फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The goal is to give rights to the poor: Om Prakash Rajbhar

गरीबों को अधिकार दिलाना लक्ष्य : ओमप्रकाश राजभर

Tue, 01 Jul 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The goal is to give rights to the poor: Om Prakash Rajbhar
मऊ। नगर के पुरानी तहसील स्थित एक पैलेस में मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की पूर्वांचल प्रदेश कमेटी की संगठन समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पूर्वांचल में संगठन के विस्तार, जमीनी मजबूती और सामाजिक न्याय के आंदोलन पर चर्चा की। इस दौरान मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य सामाजिक न्याय, शिक्षा, और राजनीतिक भागीदारी के माध्यम से गरीबों, वंचित, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्गोंं को उनका सांवैधानिक अधिकार दिलाना है।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी के जिला, मंडल, और सेक्टर स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही ज़मीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर तथा आगामी पंचायत, निकाय और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। उन्होंने संगठन के हर कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वे जनमानस से जुड़कर गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाएं। वहीं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि कार्यक्रम विशेष रूप से इसलिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि आज मेरे 37वां जन्मदिवस पर पूरे सम्मान, स्नेह और उत्सव के साथ मनाया गया। पिता से प्राप्त मूल्यों और मार्गदर्शन ने मुझे समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी है। बैठक में पूर्वांचल क्षेत्र के सभी जिलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, आई.टी. सेल, विधि प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed