फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The girl hanged herself after being threatened with divorce

Mau: तीन तलाक की धमकी से परेशान युवती ने फंदा लगा दी जान, 13 दिन पहले हुई थी शादी

Wed, 22 Feb 2023 05:35 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
The girl hanged herself after being threatened with divorce
युवती की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के यूसफाबाद में मंगलवार सुबह पति के तलाक की धमकी देने पर एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका निकाह 13 दिन पूर्व हुआ था। दर्ज मुकदमे के अनुसार, नगर पंचायत चिरैयाकोट के यूसफाबाद वार्ड निवासी मोहम्मद बदरू इस्लाम ने बताया कि उनकी पुत्री शाइस्ता परवीन उर्फ करिश्मा का निकाह आठ फरवरी को मुुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के माहपुर निवासी मोहम्मद फैज खान से हुआ था।

विज्ञापन


छह दिन पूर्व वह मायके आई थी। बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे उनकी पुत्री अपने पति से बात कर रही थी। इसी बीच दामाद ने किसी बात को लेकर तलाक देने की धमकी दे दी। यह बात उनकी पुत्री बर्दाश्त नहीं कर सकी और कमरे का दरवाजा बंद कर दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार गौरव शाह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी दामाद मोहम्मद फैज, उसके माता-पिता और बहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed