फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The first government school where students study in AC-cooler

Mau News: पहला सरकारी स्कूल जहां विद्यार्थी एसी-कूलर में करते हैं पढ़ाई

Wed, 09 Jul 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The first government school where students study in AC-cooler
कोपागंज। छात्रों की उपस्थिति कम होने पर स्कूलों में मर्ज होने के बीच कोपागंज प्राथमिक विद्यालय अच्छे कार्य के लिए चर्चा में है। यहां स्कूल के हर कमरे में कूलर और एसी लगा है। इस व्यवस्था स्कूल के हर क्लास टीचर ने खुद ही अपने वेतन से की है। इसकी शुरुआत सबसे पहले एक महिला शिक्षिका ने एसी देकर की, जिसके बाद हर टीचर ने इसको लेकर प्रयास किया, जिससे यह स्कूल जिले का पहला सरकारी स्कूल बन चुका है जिसमें छात्रों के लिए कूलर-एसी की व्यवस्था है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों की जो हालत है, उसको देखकर जहां माता-पिता अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने में संकोच करते हैं। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चे को भारी भरकम फीस देकर प्राइवेट स्कूलों में भेजते हैं। लेकिन इसके विपरीत इस प्राथमिक विद्यालय के सुविधाओं के साथ-साथ माॅर्डन सुविधाएं व पढ़ाई ऐसी कि प्राइवेट स्कूलों की सुविधाएं भी फीकी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

स्कूल में कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक के सभी कक्षाओं में कूलर-एसी लगे हैं। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि स्कूल खुलने के बाद गर्मी में बच्चों को परेशान देखकर शिक्षिका रजिया खातून ने अपनी क्लास पांच के लिए एसी से दान दिया। उनके इस प्रयास के बाद शिक्षिका उर्मिला देवी ने अपनी कक्षा 4 के लिए कूलर दिया। इसी तरह से वन्दना मिश्रा, विनीता गुप्ता ने मिलकर कक्षा 3 के लिए जबकि सरिता देवी ने कक्षा 2 के लिए कूलर दान दिया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि वो खुद जल्द ही अब स्कूल के एक मात्र कक्ष यानी कार्यालय में एक एसी शीघ्र दान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed