फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The first day of the new year joy observed between rain

बारिश के बीच हर्ष से मनाया नववर्ष का पहला दिन

Thu, 01 Jan 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 01 Jan 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
The first day of the new year joy observed between rain
नए साल के पहले दिन रेस्टोरेंट, पिकनिक स्पाट और पार्क पूरी तरह गुलजार नजर आए, जहां फोटो खिंचवाने से लेकर ग्रुप डांस करने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन



लोगों ने सबसे पहले मंदिरों में माथा टेका इसके बाद नए साल की खुशी मनाने परिवार और मित्रों के साथ निकल गए। शाम के बाद होटलों और रेस्टोरेंट में उल्लास मनाने का क्रम जारी रहा।



नववर्ष का पहला दिन होने के कारण जिले के प्रमुख मंदिरों मेेेेें लोगों ने मत्था टेककर नववर्ष के मंगलमय होने की प्रार्थना की।

 सर्वाधिक भीड़ नगर के पावरहाउस कालोनी से सटे हनुमान मंदिर, शीतला माता धाम तथा जिले के वनदेवी धाम, कोयल मर्याद भवानी माई सहित मंदिरों में रही।

उधर नगर में स्थित सिनेमाघरों में भी चलने वाली फिल्मों के शो दिखने वालों की संख्या भी रोज की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही रही।

हालांकि सबसे ज्यादा भीड़ नगर क्षेत्र से सटे चंद्रभानपुर उद्यान और वनदेवी धाम पार्क में मौज मस्ती करने वालों की रही।  जहां खास तौेर से युवाओं को फिल्मी गीतों की धुनों पर ग्रुपडांस करते देखा गया।
विज्ञापन


इन स्थानों पर मौज मस्ती के बाद लोग रेस्टोरेंट भी गए और अपने मित्रों आदि के साथ डोसा, वर्गर सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का  लुत्फ उठाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed