फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The fire broke out due to unknown reasons, burning the residential stall to ashes

अज्ञात कारणों से लगी आग रिहायशी मंड़ई जलकर राख

Tue, 21 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The fire broke out due to unknown reasons, burning the residential stall to ashes
हलधरपुर (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के परमानंद पट्टी गांव में अज्ञात कारणों से रिहायशी मंड़ई में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आगलगी के कारण पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

परमानंद पट्टी गांव निवासी बुद्धिराम मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। गांव में वह झोपड़ी डालकर अपने परिवार समेत रह रहा था। सोमवार की देर शाम अचानक अज्ञात कारणों से उसी रिहायशी मंड़ई में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे मंड़ई में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग के चलते तीन बकरियां, अनाज, कपड़े तथा बर्तन जलकर खाक हो गया। आगलगी के बाद बुद्धिराम और उसका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। गांव के ही समाजसेवी अजय राय ने पीड़ित की फौरी तौर पर आर्थिक मदद की साथ ही मंड़ई डालने के लिए सहायता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed