फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The family has been craving to know the condition of its son for five days

पांच दिनों से अपने बेटे को हाल जानने के लिए तरस गया परिवार

Fri, 21 May 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
The family has been craving to know the condition of its son for five days
सोमवार को मुंबई में आए चक्रवाती तूफान ताउते ने जबरदस्त तबाही मचाई। पांच दिन गुजरने के बाद तबाही के मंजर के बीच समुद्र में मुंबई के बांबे हाई हिरा फिल्ड में मौजूद शिप पापा 305 पर कार्यरत मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सैदोपुर गांव निवासी संदीप सिंह (26) पुत्र संतोष सिंह अभी भी लापता हैं। संदीप तेल निकालने की कंपनी मैथु एसोसिएट कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करते थे। उसकी कोई जानकारी न मिलने के कारण परिवार के सदस्यों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सैदोपुर गांव निवासी संदीप सिंह बीते दो साल से मुंबई के मैथु एसोसिएट कंपनी में कार्यरत हैं। संदीप की चचेरी बहन प्रियंका ने बताया कि संदीप 4 अक्टूबर 2020 को मुबई गए थे। उनके घर वापसी के लिए 25 मई का टिकट भी करा लिया था। इस बीच परिवार से उसने 16 मई की शाम मोबाइल से वीडियो काल कर करीब 10 मिनट बात भी हुई। लेकिन17 मई को मुंबई में ताउते तूफान आ गया। जिसके बाद से संदीप को कोई पता नहीं चल रहा है। कंपनी के लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि संदीप सहित 30 लोग लापता हैं। प्रियंका ने बताया कि तूफान को गुजरे पांच दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक उनके भाई की कोई जानकारी नहीं है। जिसके कारण परिवार के सदस्य गहरे सदमें में हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से संदीप का पता लगाने की अपील की है। संदीप ही संयुक्त परिवार में कमाने वाला इकलौता इंसान था। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed