{"_id":"6a8c91463c572f85f102c7a4","slug":"the-district-magistrate-inspected-the-shiva-temple-and-ramghat-on-the-last-monday-of-sawan-mau-news-c-295-1-svns1028-150860-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सावन के अंतिम सोमवार को डीएम ने शिव मंदिर और रामघाट का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सावन के अंतिम सोमवार को डीएम ने शिव मंदिर और रामघाट का किया निरीक्षण
विज्ञापन
मऊ। सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कोपागंज स्थित शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की तरफ से किए जा रहे जलाभिषेक और मंदिर परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारु आवागमन के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कोपागंज के अधिकारियों को मंदिर परिसर सहित श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने दोहरीघाट स्थित रामघाट का भी स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित नगर पंचायत अधिकारियों को घाट और उसके आसपास बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, उप जिलाधिकारी घोसी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।