फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The District Magistrate inspected the Shiva temple and Ramghat on the last Monday of Sawan.

Mau News: सावन के अंतिम सोमवार को डीएम ने शिव मंदिर और रामघाट का किया निरीक्षण

Tue, 25 Aug 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the Shiva temple and Ramghat on the last Monday of Sawan.
मऊ। सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कोपागंज स्थित शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की तरफ से किए जा रहे जलाभिषेक और मंदिर परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारु आवागमन के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कोपागंज के अधिकारियों को मंदिर परिसर सहित श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दोहरीघाट स्थित रामघाट का भी स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित नगर पंचायत अधिकारियों को घाट और उसके आसपास बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, उप जिलाधिकारी घोसी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed