फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The District Magistrate inspected anti-erosion works on the banks of the Saryu River.

Mau News: डीएम ने सरयू नदी के तट पर कटानरोधी कार्यों को देखा

Tue, 07 Jul 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected anti-erosion works on the banks of the Saryu River.
जिले में बाढ़ और तट कटान से प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार को सरयू नदी के दाएं तट स्थित परसिया देवार और धर्मपुर विशुनपुर के मध्य प्रस्तावित तट कटान निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परियोजना से दो गांव प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। साथ ही लगभग 8,400 की आबादी को सुरक्षा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 5 करोड़ 66 लाख 16 हजार रुपये है। लागत अनुपात 2.28:1 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में सरयू नदी ने लगभग तीन किलोमीटर लंबाई और लगभग 125 मीटर चौड़ाई में दाएं तट की ओर तीव्र कटान किया है, जिससे नदी का प्रवाह आबादी की ओर बढ़ता जा रहा है।
यदि समय रहते प्रभावी सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए तो आसपास के गांवों एवं कृषि भूमि पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि परियोजना के प्रत्येक चरण का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य सरयू नदी की धारा को सुचारु रूप से प्रवाहित करते हुए तट को सुरक्षित बनाना, नदी के दाएं तट को स्थायित्व प्रदान करना तथा आसपास के गांवों, कृषि भूमि एवं पक्के मकानों को कटान से बचाना है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से दो गांव प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। लगभग 8,400 की आबादी को सुरक्षा प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त लगभग 1,275 हेक्टेयर क्षेत्र भी कटान के खतरे से सुरक्षित होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना केवल तट संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों की आजीविका, कृषि उत्पादन एवं जनसंपत्ति की सुरक्षा से भी सीधे जुड़ी हुई है। इसलिए कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा एवं जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा कटान रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0000000000
स्टोन बोल्डर से लॉन्चिंग एप्रन और प्लेटफॉर्म का कराया जाएगा निर्माण
मऊ। सरयू नदी के दाएं तट स्थित परसिया देवार और धर्मपुर विशुनपुर के मध्य प्रस्तावित तट कटान निरोधक परियोजना के तहत अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत लगभग 1,500 मीटर लंबाई में सरयू नदी के दाएं तट के बैंक की 3:1 स्लोप के अनुसार संरचना विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 1,500 मीटर लंबाई में स्टोन बोल्डर से लॉन्चिंग एप्रन एवं प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जाएगा, जिससे तट की मजबूती सुनिश्चित हो सके। परियोजना के अंतर्गत 1,500 मीटर लंबाई में छह पंक्तियों में परक्यूपाइन संरचनाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे नदी की धारा नियंत्रित होगी तथा कटान की गति में प्रभावी कमी आएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी कर ली जाएं तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed