फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The district hospital has 108 cameras, four security guards and a police post, yet it has been burgled seven times in 30 days.

Mau News: जिला अस्पताल में 108 कैमरे, चार सुरक्षा गार्ड और पुलिस चौकी फिर भी 30 दिन में सात बार चोरी

Fri, 06 Mar 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The district hospital has 108 cameras, four security guards and a police post, yet it has been burgled seven times in 30 days.
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगी बिजली आपूर्ति की वायरिंग की पट्टी गायब। संवाद
जिला अस्पताल परिसर में 108 सीसीटीवी कैमरे, चार सुरक्षागार्ड और पुलिस चौकी भी है। इसके बाद भी पिछले महीने चोरी की सात घटनाएं हुईं। चोर कभी टोंटी, कभी ऑक्सीजन की पाइप लाइन तो कभी वायरिंग की पट्टी चोरी कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

चोरी की जगहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 100 बेड वाले जिले के सबसे बड़े सरकारी जिला अस्पताल में सुरक्षा और दलालों के प्रवेश पर रोक के लिए चौकीदार की नियुक्ति के साथ परिसर में मेन गेट के पास पुलिस चौकी भी बनाई गई है।
विज्ञापन

साथ ही ओपीडी के दौरान सहित कई अन्य विभाग में सुरक्षा के लिए गार्ड भी नियुक्त किया गया है। दिन में सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी और गार्ड काम करते है, लेकिन अस्पताल परिसर में रात की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रात के दौरान यहां अक्सर चोरी हो रही है। आपातकाल में भर्ती मरीज और उनके साथ आने वाले तीमारदार के सामानों की चोरी आम घटना हो गई है। बीते दिनों ट्रामा सेंटर के बगल में बने पीआईसीयू वार्ड के पास लगे गैस पाइप लाइन को काट लिया गया था। ब्लड बैंक के पास लगे वायरिंग की पट्टी को खोल दिया गया है।
अस्पताल के सूत्राें के अनुसार चौकीदार सिर्फ रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए आता है। हाजिरी लगाने के बाद वह चला जाता है। आए दिन उसके धमकी देने से कोई भी उससे काम करने के लिए नहीं कहता है। पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भी इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक ड्यूटी करते हैं।


तीमारदार ही कर रहे पहरेदारी
जिला अस्पताल की सुरक्षा के लिए में अभी एक चौकीदार के साथ 4 गार्ड नियुक्त किए गए है। अभी अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए आ रहे है। अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी होेने से आए दिन मरीज, तीमारदार और अस्पताल के कर्मी और चिकित्सक के बीच कहासुनी होने पर नियंत्रण हुआ है लेकिन चोरी पर रोक नहीं लग सकी है।
..........

चोरों ने काट दी थी एसी की पाइप
जिला अस्पताल के मेन गेट के बगल में ही पुलिस चौकी के पास बर्न यूनिट बनाई गई है, जहां से यूनिट में लगी कई एसी और पाइप को काट लिया गया था। एक मरीज की साइकिल भी चोरी हो गई थी। अस्पताल के भूतल और प्रथम तल पर और आपातकाल में शौचालय में लगे टोटी और नल खोल लिया गया था।

पर्स चोरी करने वाला पकड़ा गया
जिला अस्पताल में बीते दिनों उपचार कराने के लिए आई महिला का पर्स चोरी करने वाले को महिला के शोर करने के बाद लोगों ने पकड़ लिया, उसे पुलिस के हवाले किया गया। बाद में पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

बाइक हो चुकी है चोरी
जिला अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्वाय की बीते दिनों बाइक चोरी हो गई थी। कई दिनों की खोजबीन के बाद जब बाइक नहीं मिली तोे पीड़ित ने सरायलखंयी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बावजूद इसके बाइक नहीं मिली।


पीआईसीयू वार्ड के पास करीब तीस मीटर ऑक्सीजन की पाइप लाइन काट दी गई है। ब्लड बैंक में बिजली आपूर्ति के लिए लगे वायरिंग की पट्टी भी चोरी हो गई है। शुक्रवार से मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। जिससे मरीजों को कोई परेशानी न हो।
- डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed