फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The department will emphasize on the cultivation of coarse grains

Mau News: मोटे अनाज की खेती पर जोर देगा विभाग

Thu, 18 May 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The department will emphasize on the cultivation of coarse grains
बढुआ गोदाम। इस वर्ष जनपद में खरीफ सीजन में कृषि विभाग की तरफ से किसानों से मोटे अनाज की बुवाई कराने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। खरीफ को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। कई ऐसे अनाज है जो धीरे-धीरे विलुप्त हो चुके हैं। उनके बीज भी उपलब्ध कराने का इंतजाम किया गया है। इस वर्ष जनपद में जायद की अलग अलग फसलों की खेती के लिए 1836 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष 1,999 हेक्टेयर में किसानों ने खेती की है। अप्रैल के आखरी महीने में हुई बारिश ने जायद की खेती के लिए संजीवनी का काम किया है। किसानों ने खेतों को तैयार कर जायद फसलों की बुवाई भी कर दी इस वर्ष जायद की फसल के लिए कृषि विभाग की तरफ से कुल 1836 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया था हालांकि लक्ष्य से अधिक कुल 1999 हेक्टेयर में जाए की खेती हुई है। हर वर्ष से अधिक इस वर्ष मक्का की खेती भी अधिक है इसके अलावा मूंग, उड़द, सूरजमुखी, सब्जी और हरा चारा की खेती हुई है जो मोटा अनाज की श्रेणी में आते हैं बताया जाता है कि मक्का के अलावा अन्य खेती धीरे-धीरे विलुप्त हो गई थी अब किसानों का रुझान इस खेती की ओर बढ़ा है जिले में 804 के सापेक्ष 934 में सब्जी की खेती किसानों ने की है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि सरकार का मोटे अनाज के उत्पादन पर काफी जोर है किसानों को बीज भी मुहैया कराए जा रहे हैं रवि और खरीफ सीजन के लिए अलग-अलग मोटे अनाजों की बुवाई के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। जायद में इन फसलों की हुई खेती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed