फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The department started the tube well which was closed for fifteen days.

Mau News: पंद्रह दिनों से बंद नलकूप को विभाग ने किया चालू

Fri, 09 Feb 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The department started the tube well which was closed for fifteen days.
दुबारी। विकास खंड फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के दुबारी के गोबरही पुरवा में पंद्रह दिनों से सरकारी नलकूप तकनीकी गड़बड़ी होने से चालू नहीं हो रहा था। किसान नलकूप विभाग से शिकायत कर परेशान हो गए थे। किसानों की इस समस्या को अमर उजाला ने गंभीरता से देखते हुए प्रमुखता से आठ फरवरी को शीर्षक 15 दिनों से खराब है नलकूप नहीं हो पा रही गेंहू की सिंचाई से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशन के बाद नलकूप विभाग के कर्मचारी नलकूप पर पहुंचे। विभाग के लोगों ने उसे तत्काल ठीक करके चालू कराया जिससे तत्काल सिंचाई कार्य चालू हो गया। नलकूप के चालू होने से किसानों में बहुत खुशी का माहौल था। किसान शिवबहादुर सिंह, राम केवल सिंह, रामकिशुन सिंह, जयप्रकाश चौहान, रामप्रताप सिंह, धीरज सिंह ने कहा कि नलकूप चालू करने के लिए लोग पिछले कई दिनों से परेशान थे, अमर उजाला के सहयोग की सभी लोगों ने सराहना की। संवाद

मृतक विक्रम सिह ।

मृतक विक्रम सिह ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed