फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The decision on four-lane widening will be taken in the Expenditure Finance Committee meeting

Mau News: फोरलेन चौड़ीकरण का फैसला व्यय वित्त समिति की बैठक में होगा

Sun, 02 Mar 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The decision on four-lane widening will be taken in the Expenditure Finance Committee meeting
मऊ। जिले में बालनिकेतन तिराहा और इंदारा रेलवे ओवरब्रिज के बाद जल्द ही 17.6 किमी लंबे फोरलेन चौड़ीकरण प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की संभावना बढ़ गई है। इसको लेकर लखनऊ में इसी माह व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की माने तो इस बैठक में काफी सालों से अधर में लटकी योजना को स्वीकृति मिल सकती है। स्वीकृति मिलने से शहर के चार मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

बढुआगोदाम से कोपागंज के भदसा मानोपुर तक 17.6 किमी फोरलेन निर्माण की स्वीकृति को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में पांच बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन इस बार स्वीकृति को लेकर विभाग आश्वस्त है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 17.6 किमी चौड़ीकरण योजना लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने 250 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकृति मिलने से करीब पांच लाख से अधिक की आबादी वाले मऊ शहर को जाम से राहत मिलेगी। वर्तमान में नगर के गाजीपुर तिराहा, फातिमा तिराहा, बलिया मोड़ तिराहा, डांडी चट्टी के साथ कोपागंज बाजार में जाम लगता है। वहीं इस योजना के पूरा होने पर गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन को बलिया लनखऊ राजमार्ग और कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र को कनेक्टिविटी मिलेगी। उधर, इस स्वीकृति के बाद नगर पालिका द्वारा छह माह पहले करीब 78 लाख से एक किमी के दायरे में लगी 80 स्ट्रीट लाइटों को हटाया जाएगा।
50 गांव के हजारों ग्रामीण की जमीनों के बढ़ जाएंगे दाम : योजना के स्वीकृति मिलने के यह कार्य बाईपास परदहा और कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के 14 गांवों से होकर गुजरेगा। उस क्षेत्र की जमीनों का सर्किल रेट भी बढ़ने का अनुमान है।

ताजोपुर औद्यौगिक क्षेत्र से गाजीपुर तिराहा, भीटी, बलिया मोड़, ऑफिसर्स कॉलोनी भुजौटी होते हुए कोपागंज तक जाने वाले पुराने एनएच को 20 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस मार्ग पर मऊ के साड़ी उद्योग और औद्यौगिक क्षेत्र हैं। यह मार्ग दोनों ओर फोरलेन मार्ग वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग-24 से जुड़ता है। इस सड़क के चौड़ा होने से औद्योगिक क्षेत्र का विकास तीव्रगति से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed