फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The decision of fate of 20 candidates contesting elections including President, General Secretary is sealed in the ballot box

Mau News: अध्यक्ष, महामंत्री सहित चुनाव लड़ रहे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका मे बंद

Thu, 22 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
The decision of fate of 20 candidates contesting elections including President, General Secretary is sealed in the ballot box
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए बुधवार को मतदान हुआ। 1037 अधिवक्ताओं में से 1003 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष, महामंत्री सहित चुनाव लड़ रहे बीस प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया। मतगणना बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न दस बजे से होगी।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव और सहायक चुनाव अधिकारी मुहम्मद इकबाल ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री सहित दस पदों पर बीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बुधवार को संघ के पुस्तकालय भवन में मतदान हुआ। 1003 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 16 टेंडर मत शामिल हैं।
विज्ञापन

मतदान पूर्वाह्न दस बजे शुरू हुआ। शुरुआत में मतदान की गति धीमी रही लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान ने गति पकड़ी और अपराह्न 4 बजे तक 1003 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान के बाद मतपेटिका सील कर उसे पुस्तकालय भवन में स्थित एल्डर्स कमेटी के कमरे में रखकर कमरे को सील कर दिया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को पुस्तकालय भवन में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतगणना पूर्वाह्न दस बजे शुरू होगी। मतगणना के दौरान प्रत्याशी अथवा उनका एक एजेंट मतगणना स्थल पर रह सकता है। मतगणना स्थल पर मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। उधर मतदान के बाद सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा करते नजर आए। जीत का सेहरा किसके सिर बधेगा यह तो मतगणना के बाद ही तय होगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने मे एलडर कमेेटी के सदस्य रविंद्र लाल श्रीवास्तव, सैयद सादिक, शंभूशरण श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह, जकी अहमद, राकेश वर्मा, रूपेश पांडेय आदि लोगों ने अपना योगदान दिया।

मतदान को लेकर सीओ नगर धनंजय मिश्रा, शहर कोतवाल अनिल चंद्र मिश्रा, निरीक्षक सरायलखंसी सुनील कुमार सिंह के अलावा काफी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed