फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The debris of the bridge of the campaign intensified

पुल के मलबे को हटाने का अभियान तेज

Sat, 18 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 18 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The debris of the bridge of the campaign intensified
tamasha regular
पौराणिक नदी तमसा को स्वच्छ बनाने के लिए चलाया जा रहा निर्मल तमसा अभियान मजबूती पकड़ रहा है। शुक्रवार को गायघाट पुल पर एआरटीओ, डूडा विभाग और अन्य शहरी ने श्रमदान किया। नदी के बीच में पुराने पुल के मलबे को तोड़ा जाना जारी रहा। डीएम ने यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन



कम पानी और गंदगी की वजह से तमसा नदी के प्रवाह को गायघाट के पास अंग्रेजों के जमाने में बने टूटे पुल के मलबे ने रोक रखा है। इस मलबे को हटाने के उद्देश्य से डीएम वैभव श्रीवास्तव ने इसका जिम्मा एआरटीओ और डूडा विभाग को दिया है। निर्मल तमसा अभियान शुरू होने के पहले दिन से ही लोगों ने सफाई अभियान के साथ साथ टूटे पुल के मलबे को हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन



जिसके बाद गुरुवार को जेसीबी मशीन ने टूटे पुल को कुछ मलबा वहां से हटाया। इसी प्रकार से शुक्रवार को भी दो जेसीबी मशीनों ने सफाई करने वाली टीम की देखरेख में नदी के प्रवाह को रोकने वाले मलबे को नदी से निकाला। सुबह करीब सात बजे जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गायघाट पहुंचकर सफाई अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गायघाट पर श्रमदान करने वाले लोगों और एआरटीओ व डूडा विभाग के कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही कहा कि उनके प्रयास से निर्मल तमसा अभियान का धीरे धीरे असर दिखने लगा है। इसी प्रकार उन्होंने ढेकुलियाघाट, हनुमान घाट, बमघाट, बेलवाघाट आदि स्थानों पर सफाई कर रहे से बात भी की। हनुमान घाट से बमघाट के बीच शुक्रवार को भी तमसा नदी की खोदाई जेसीबी द्वारा की गई। नदी को एक तरफ से बहने से रोकने और नई धारा देने के लिए खुदाई का कार्य हो रहा है। जिसमें जिले के कई ठेकेदारों ने अपनी अपनी जेसीबी मशीन नि:शुल्क निर्मल तमसा अभियान के लिए दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed