फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The dead body of a young man who came out to his in-law's house in the morning reached home in the evening in Mou

मऊ: सुबह बाइक से ससुराल के लिए निकले युवक का शाम को घर पहुंचा शव, लाश रखकर लौट गए बोलेरो सवार

Tue, 11 Aug 2020 11:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 11 Aug 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who came out to his in-law's house in the morning reached home in the evening in Mou
एंबुलेंस में पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के जहनियापुर निवासी टिलठू (40) पुत्र हरिदेव मंगलवार को अकेले बाइक से जनपद के मधुबन थाना अंतर्गत जवाहिरपुर गांव अपने ससुराल गया था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ चार पांच दिन पहले मायके गई हुई थी। टिलठू परिवार से मिलने ससुराल जाने की बात कहकर निकला था।

विज्ञापन


देर शाम चार लोग बोलेरो से टिलठू का शव लेकर उसके घर आए उसके दरवाजे पर रखकर परिजनों को बताया कि चचाई पार गांव के पास एक्सीडेंट के बाद टिलठू घायल हो गया था। हम लोग अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। बोलेरो में आए चारों में से मृतक के ससुराल का भी एक व्यक्ति था। इधर, युवक के शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घरवालों को युवक की मौत संदिग्ध नज़र आई, क्योंकि शरीर पर चोट के कोई निशान घरवालों को नहीं दिखे। परिवारवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मृतक के घर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट हुआ होता तो शरीर पर कहीं चोट के निशान तो जरूर होते। परिजनों को मौत संदिग्ध नजर आई। पुलिस ने परिजनों के आरोप के अनुसार युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed