फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The dead are not declaring the copy of the family register, even the head is making fun of it.

Mau News: मृत बता नहीं दे रहे परिवार रजिस्टर की नकल, प्रधान भी कर रहे हीलाहवाली

Sat, 06 Jan 2024 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
The dead are not declaring the copy of the family register, even the head is making fun of it.
मऊ। जनपद की सभी चार तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी तहलील पर अधिकारियों ने लोगों की समस्या सुनी और कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। राजस्व सहित कुछ मामलों ने संबंधित को जांच कर मामले के निस्तारण का आदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जनपद की सभी चार तहसील पर कुल 399 मामले आए, जिसमें चार तहलील पर मात्र 23 का मौके पर हल हो सका। सदर तहसील में समाधान दिवस मेंं राजस्व के 60, पुलिस से संबंधित 12 महिला से संबंधित 12 और अन्य के 14 मामलों सहित कुल 98 मामलों के प्रार्थना पत्र आए जिसमें दो का मौकेे पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

घोसी तहसील सभागार में एसडीएम सुमित सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 110 लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर पांच का निस्तारण हुआ। नजपतपूर निवासी पिंकी चौहान ने शिकायत की कि उसकी शादी 2016 में गांव निवासी परशुराम से हुई थी। शादी के बाद गांव के परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज हुआ। इधर जब परिवार रजिस्टर की नकल लेने सचिव के पास गई तो उन्होंने रजिस्टर में 2017 में मृतक होने की बात कहकर देने से मना कर दिया। प्रधान भी हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टकटेउवा निवासी राधेश्याम पांडेय एवं घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर निवासी सुहेल अहमद ने शिकायत की कि मेरे बिजली कनेक्शन का पीडी होने के बाद भी विभाग गलत ढंग से द्वारा बिल भेजा जा रहा है। मोहम्मदपुर हसनपुर निवासी कलावती ने शिकायत किया कि गांव के प्रधान द्वारा मेरी आबादी की भूमि पर जबरन कचरा घर बनवा रहे है। जबकि गांव में आबादी से हटकर सरकारी भूमि है।
खानपुर बुजुर्ग के रामजन्म यादव एवं चिरैयाडाढ़ निवासी पार्वती ने शिकायत किया कि सभी कागज देने के बाद भी समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन नहीं दिया जा रहा है। मौके पर सीओ दिनेश दत्त मिश्रा, तहसीलदार डा. धर्मेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार गण निशांत मिश्रा, विकास यादव, कोतवाल राजकुमार सिंह, अधीक्षक डा. एसएन आर्य आदि रहे।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर उप जिलाधिकारी हेमंत चौधरी की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। कमिश्नर मनीष चौहान भी पहुंचे और उन्होंने आधा दर्जन फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुल 84 शिकायती पत्र दिए गए, जिसमें से 6 का निस्तारण हो सका। सर्वाधिक मामला राजस्व, अवैध कब्जा, पैमाइश आदि से संबंधित रहा।


शिकायत करने वालों की लगी रही लंबी कतार, 110 में से 10 मामलों का निस्तारण
मधुबन। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी अविनाश पांडेय व एसडीएम अवधेश कुमार चौहान ने लंबी कतार लगाए ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 107 शिकायतें आईं। इसमें से मौके पर मात्र 10 फरियादियों को त्वरित राहत प्रदान कर दी गई। शेष बची शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द ही निस्तारण करने के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। एसपी अविनाश पांडेय ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य स्थापित कर किया जाए। कहा कि छह माह से अधिक समय से किसी पुलिस अधिकारी के स्तर पर जांच नहीं पूरा किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय, एसडीओ गिरीश चंद, सीडीपीओ अश्वनी कुमार राय, बीडीओ दिवाकर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल, मधुबन प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed