फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The date will be set for opening of Sheetla Mata Temple

शीतला माता मंदिर खोलने के लिए निर्धारित होगी तिथि

Sun, 07 Jun 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
The date will be set for opening of Sheetla Mata Temple
मऊ। पूर्वांचल में आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र शीतला माता धाम परिसर में व्यवस्था समिति की बैठक मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के साथ हुई। बैठक में सरकार की मंशा के अनुरूप मंदिर के खोलने के संबंध में व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विचार विमर्श किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि शासन के गाइडलाइंस के अनुरूप मंदिर से घंटों को उतरवाना तथा दर्शनार्थियों को कम से कम से कम पांच की संख्या में मंदिर तक आने और जाने का रास्ता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले भी बनाने का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया। सबके विचारों का स्वागत करते हुए सर्वसम्मति ने यह तय किया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उसके पश्चात ही मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोलने की व्यवस्था की जाए। इसी परिप्रेक्ष्य में यह तय किया गया कि सारी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो जाने के पश्चात एक बैठक जल्द ही पुन: बुलाई जाएगी। उस दिन मंदिर को खोलने के लिए तिथि तय की जाएगी। जब तक यह व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो जाती तब तक मात्र आरती पूजा ही होगी। इस अवसर पर डॉ. एसएन खत्री, अलक्षेंद्र मदन सिंह, भरत लाल राही, विजय तुलस्यान, विनोद जायसवाल, रामकेर विश्वकर्मा, राम अवध सिंह, संजय वर्मा, उमाशंकर चौरसिया, हरे कृष्ण उपाध्याय, गोविंद दास मद्धेशिया, दयाशंकर गुप्ता, हरि किशोर मोदी, एसपी अग्रवाल, इंजीनियर विरेंद्र कुमार, अखिलेश राय, रामगोपाल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed