फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The criminals and mafias are overwhelmed in the Yogi government

योगी सरकार में पस्त है अपराधियों एवं माफियाओं के हौसले

Wed, 28 Oct 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
The criminals and mafias are overwhelmed in the Yogi government
दोहरीघाट/रानीपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यशाला दोहरीघाट कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी रानीपुर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रानीपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित जनता इंटर कालेज के सभागार में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले प्रथम सत्र का शुभारंभ किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय राय बंटी ने किया। दूसरे सत्र का प्रशिक्षण जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह ने दिया। तीसरे सत्र में जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र राय शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। चौथे सत्र का प्रशिक्षण संतोष राय द्वारा दिया गया। अंतिम सत्र का प्रशिक्षण भाजपा नेता भरत भैया द्वारा दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर है।अपराधियों एवं माफियाओं के हौसले पस्त हैं।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय जायसवाल, रजनीकांत मौर्या, मोती चौहान, अरविंद यादव, पंकज मद्धेशिया, मुन्नर चौहान, पंकज तिवारी, प्रेम चंद पटेल, रोशन गौतम, उज्जवल जायसवाल, राम प्रसाद सोनकर, अमित जायसवाल, सुरेश उपाध्याय, रत्नेश पांडेय, आदित्य नारायण चौहान,सुधांशु मोहन पांडेय, संजय मौर्य, मार्कंडेय राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी रानीपुर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रानीपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित जनता इंटर कालेज के सभागार में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना दुबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्याम प्रसाद मुखजी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि ने कार्यकताओं को पार्टी के स्थापना से लेकर उद्देश्य पर विस्तार से बताया।शिविर को क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर, उमाशंकर तिवारी, आनंद प्रताप सिंह,विजय नारायण शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदारा। भाजपा अदरी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को आदर्श जूनियर हाईस्कूल में किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रांतीय परिषद के सदस्य अखिलेश तिवारी ने कहा कि आत्म निर्भर और स्वाभिमानी भारत के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से काम करें।कार्यक्रम में उदय प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, नरसिंह मोर्य, निरंजन विश्वकर्मा, नरेन्द्र चौहान, रामअवध यादव, कौशल चौहान, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed