फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The counting of votes on blocks started late

ब्लाकों पर विलंब से शुरू हुई मतगणना

Sun, 02 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
The counting of votes on blocks started late
मऊ। पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को विलंब से शुरू हुई। कहीं एडीओ पंचायत तो कहीं मतगणना कर्मियों के देर से पहुंचने के कारण कहीं साढ़े आठ तो कहीं नौ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहला चुनाव परिणाम 12 बजे परदहा ब्लाक के आदेडीह ग्राम प्रधान पद का आया।
विज्ञापन

कोपागंज 8.30 बजे, रतनपुरा और परदहा ब्लाक की नौ बजे मुहम्मदबाद गोहना की साढ़े नौ बजे, फतेहपुर मंडाव की साढ़े नौ बजे, रानीपुर नौ बजे, दोहरीघाट ब्लाक की साढ़े नौ बजे से मतगणना शुरू की गई। दो तीन ग्राम पंचायतों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी पहले चरण की मतगणना 12 बजे तक पूरी नहीं हो पाई थी। सभी ब्लाकों की मतगणना के लिए न्यायपंचायत वार तीन तीन टेबल लगए गए थे। एक पर्यवेक्षक के साथ चार मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कई ब्लाकों पर तो मतगणनाकर्मी देर से पहुंचे। इसके बाद मतपेटियां निकालने का काम शुरू हुआ। प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के समक्ष मतपेटि यों की सील तोड़ कर मतपत्र बाहर निकाले गए। इसके बाद उनका मिलान करके अवैध मतपत्रों को अलग किया गया तथा प्रत्याशियों को मिले मतों की अलग गड्डियां बनाई गईं। मतगणना स्थलों पर मेडिकल टीमें नहीं पहुंचीं और कई स्थलों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन सही तरीके से नहीं किया गया।
विज्ञापन

इनसेट:
तीन बार की गणना के बाद रमावती एक मत से विजयी
कोपागंज। ब्लाक के रेवरीडीह ग्राम पंचायत के प्रधान पर रमावती अपनी प्रतिद्वंद्वी सुनीता को मात्र एक मत से हराया। सुनीता की शिकायत पर तीन बार री-काउंटिंग कराई गई। हर बार रमावती को मिले मतों की संख्या 435 और सुनीता को मिले मतों की संख्या 434 रही। रमावती को आरओ ने प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परदहा ब्लाक के कासिमपुर से प्रधान पद पर पंकज कुमार पांडेय को 739 तथा उनके प्रतिद्वंद्वी हरिशंकर यादव को 737 मत मिले। हरिशंकर ने फिर से मतदान कराने के प्रार्थनापत्र दिया लेकिन आरओ ने पंकज को निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी किया। इसी ब्लाक के आदेडीह ग्राम पंचायत के प्रधान पद के प्रत्याशी आशीष कुमार 771 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी रामप्रवेश को पराजित किया।

जहीरुल हक अंसारी बने चौथी बार प्रधान
अमिला। बड़राव ब्लाक के करपिया मलिक ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर जहीरुल हक अंसारी विजई घोषित किए गए। जहीरुल हक ने यहां से चौथी बार जीत दर्ज किया है। इस बार उन्हें 251 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी अवधेश यादव को 227 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार जहीरुल हक ने अपने प्रतिद्वंदी पर 24 मतों से अंतर से जीत दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed