फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The complainant disappointed as the doors of most of the offices of the Block Development Officer office remained closed.

खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर के अधिकांश दफ्तरों के दरवाजे बंद रहने से फरियादी निराश

Thu, 14 Jul 2022 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
The complainant disappointed as the doors of most of the offices of the Block Development Officer office remained closed.
रतनपुरा। स्थानीय खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर अपने विभिन्न कार्यों से आने वाले गांववासियों को निराशा ही हाथ लगती है। यहां आने वाले जरूरतमंदों को कार्यालय परिसर में संचालित होने वाले दफ्तरों के दरवाजे अधिकतर बंद ही मिलते हैं। इससे लोगों में निराशा होती है। ब्लॉक के दूरदराज गांवों से वृद्धा पेंशन ,दिव्यांग पेंशन, आवास एवं अन्य समस्याओं को लेकर फरियादी खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर पहुंचते हैं लेकिन वहां अधिकांश कार्यालयों के दरवाजे बंद मिलते हैं। बुधवार को लगभग 10:30 बजे खंड विकास अधिकारी के स्थापना बाबू के कार्यालय का दरवाजा तो खुला था परंतु मुख्य लेखाकार एवं मनरेगा सेल के दरवाजे पूरी तरह बंद थे। इसके चलते दूरदराज से आने वाले लोगों को निराश लौटना पड़ा। इससे लोगों में व्यापक आक्रोश देखा गया। लोग दुर्व्यवस्था को कोसते हुए लौट गए।लोगों का कहना था कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। यहां14 सालों से कार्यरत परिचारक बाबू का काम करता है। ब्लाक पर आने वाले फरियादियों का कहना है कि वह परिचारक लोगों से सीधे मुंह बात तक नहीं करता है। ब्लाक के बड़े बाबू के कक्ष में और मनरेगा सेल के कक्ष पूर्णतया वातानुकूलित हो गए हैं। शिकायत कर्ताओं की शिकायत है कि वातानुकूलित कक्ष में बैठकर कर्मचारी अंदर से दरवाजा किए रहते हैं। जरूरतमंद आते हैं तो बाहर से ही दरवाजा बंद देखकर बैरंग हो जाते हैं। इस संबंध में बहरामपुर निवासी जितेंद्र कुमार ,विभौली निवासी रामभवन और रामसुमेर, करउत निवासी वीरेंद्र यादव , गाढा निवासी विवेक सिंह का कहना है कि वातानुकूल कमरे में बैठकर दरवाजा बंद कर कर्मचारी समय काटते हैं जिससे आवश्यक काम के लिए आने वाले लोग दर-दर भटकने को मजबूर होते हैं। लोगों ने खंड विकास अधिकारी से कार्यालय की दुर्व्यवस्था को दूर करने की मांग की है हर कार्यालय का दरवाजा खुला रहना चाहिए। दरवाजा बंद नहीं होना चाहिए। इस समय बाहर हूं, आने पर जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। दिवाकर सिंह, खंडविकास अधिकारी, रतनपुरा , मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed