फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The college manager raped the Dalit teacher selected by the commission

आयोग से चयनित दलित शिक्षिका से कालेज प्रबंधक ने किया रेप

Fri, 15 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The college manager raped the Dalit teacher selected by the commission
मऊ। माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग से चयनित एक शिक्षिका को अपने आवास पर बंधक बनाकर कालेज प्रबंधक ने दो दिनों तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि प्रबंधक ने कॉलेज में नियुक्ति के नाम पर शिक्षिका से छह लाख रुपये भी लिए हैं। पीड़िता की तहरीर पर रानीपुर थाने की पुलिस बृहस्पतिवार को आरोपी प्रबंधक के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है। झांसी जनपद की निवासी एक युवती का चयन माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग से रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर में संचालित अनुदानित महिला इंटर कालेज में हुआ है। शिक्षिका की नियुक्ति संबंधी आदेश दो जुलाई को डीआईओएस की ओर से प्रबंधक को मिला। शिक्षिका को यह आदेश उसके घर पर नौ जुलाई को मिला। आरोप है कि प्रबंधक ने इसके पहले ही शिक्षिका के मोबाइल पर फोनकर पांच जुलाई को लखनऊ बुलाया। वहां अपने घर पर कुछ देर रखने के बाद अपनी इनोवा कार से शिक्षिका और उसके भाई को लेकर फतेहपुर स्थित अपने घर ले गया। वहां शिक्षिका को कालेज में ज्वाइनिंग कराने के नाम पर शारीरिक शोषण करने की शर्त रखी। आरोप है कि शिक्षिका के इनकार करने पर मैनेजर ने उसे धमकाया। कहा कि एडेड इंटर कालेज में नियुक्ति के बाद तबादला नहीं होता, तुम जीवन भर मेरे ही अधीन रहोगी। कहना नहीं मानने पर तुम्हारा जीवन खराब कर दूंगा। प्रबंधक अपने आवास पर दो दिनों तक शिक्षिका को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि प्रबंधक ने शिक्षिका को अपने पास रोककर उसके भाई को रुपये लाने के लिए झांसी भेज दिया। उसका भाई घर से एक लाख रुपये लाकर मैनेजर को दिया। इसके अलावा आठ महीने के वेतन के रूप में पांच लाख रुपये लेने का आरोप भी शिक्षिका ने प्रबंधक पर लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कालेज प्रबंधक आलोक कुमार सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नरेश कुमार ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी कालेज प्रबंधक आलोक कुमार सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed