फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The cold spell continues, with a cold wave and biting chill affecting daily life; the sun did not come out.

Mau News: ठंड का प्रकोप जारी, शीतलहर और गलन से कांपा जनजीवन, नहीं निकली धूप

Mon, 05 Jan 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The cold spell continues, with a cold wave and biting chill affecting daily life; the sun did not come out.
पीडीडीयू नगर। जनपद में ठंड के तेवर आक्रामक हो गए हैं। सोमवार को दिनभर शीतलहर और गलन से जिंदगी ठिठुरी रही। हाड़ कंपाती गलन से लोग घरों में रूम हीटर व अलाव से चिपके रहे। दोपहर में धूप निकली, लेकिन कुछ ही क्षण बाद बादल छा गया। असहनीय होती जा रही ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सर्वाधिक मुश्किल घरों में गृहिणी महिलाओं को हो रही है। टंकियों का पानी इतना ठंडा है कि हाथ गलने लगे हैं। ऐसे में महिलाएं पानी गर्म कर कामकाज करने को विवश हैं। जिले का अधिकतम 16 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह लोगों की नींद खुली और बाहर निकले तो शीतलहर से उनकी कंपकंपी छूट गई। मार्निंग वाॅक पर निकले लोगों की संख्या में कमी नजर आई। जरूरी काम के कारण घरों से बाहर निकले दोपहिया वाहन सवारों को ठंड से मुश्किल का सामना करना पड़ा। कुछ दूरी तय करने के साथ ही हाथ गलने लग रहे थे। बाजारों में दिन में ही लोग अलाव जलाकर ठंड से छुटकारा पाने में जुटे रहे। ठंड से पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। कई स्थानों पर इंसानों के साथ पशु भी अलाव के किनारे ठंड से बचने के लिए दिखे। कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से जगह-जगह अलाव जलाए गए हैं। चौराहों, बाजारों और बस स्टैंड पर लोग अलाव के पास बैठे नजर आए। नगर पालिका की ओर से 31 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी सात जनवरी तक जिले के कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा पड़ने की संभावना है। आगामी दिनों में तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed