फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ??? The city has got rid of the jam like this

नगर को ऐसे तो मिल चुकी जाम से निजात

Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
??? The city has got rid of the jam like this
नगर के रोडवेज पर वनवे होने के बावजूद धडल्ले से जाने बड़े वाहन।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। कारण रूट डायवर्जन और वन वे का सही तरीके से पालन नहीं कराया जाना है। ऐसे में बाल निकेतन से सदर चौक और औरंगाबाद तक जाम लगना आम बात हो गई है। रोजाना लोग इस जाम में फंस कर प्रशासन को कोस रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार इससे पूरी तरह लापरवाह हैं। शहर का सबसे व्यस्त इलाका बाल निकेतन से मिर्जाहादीपूरा चौराहा तक है। इस मार्ग पर रेलवे फाटक से सदर चौक, घास बाजार, संस्कृत पाठशाला, बल्ली पुरा और औरंगाबाद तक का इलाका आता है। मार्ग पर सुबह साढ़े नौ से लेकर देर रात तक जाम लगा रहता है। कुछ समय पूर्व प्रशासन ने रेलवे फाटक से सदर चौक और टीसीआई मोड़ से ढेकुलियाघाट बंधा रोड पर वन वे की व्यवस्था तय की थी। लेकिन मौजूदा समय में इसका पालन सही तरीके से नहीं कराया जा रहा। ऐसे में टेंपो और निजी वाहन बाल निकेतन क्रासिंग से शहर कोतवाली रौजा होते हुए सदर चौक तथा आगे की ओर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। जिससे जाम लग जा रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं। टीसीआई मोड़ पर मिर्जाहादीपुरा चौराहे की ओर आने वाले वाहनों को तो कभी कभी बंधा रोड की ओर मोड़ दिया जाता है लेकिन बालनिकेतन क्रासिंग से टेंपो और छोटे वाहनों को बंधा रोड से सदर चौक अथवा मिर्जाहादीपुरा की ओर से जाने के लिए नहीं मोड़ा जाता है। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन के पहले के आदेश का पालन ठीक तरह से किया जाए और रोडवेज की ओर से सदर चौक की ओर से जाने वाले टेंपो और छोटे वाहनों को बंधा रोड से आगे की ओर भेजा जाए और मिर्जाहादीपुरा की ओर से आने वाले वाहनों को टीसीआई मोड़ से बंधा रोड से आगे की ओर भेजा जाए तो शहर में जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। रोडवेज से आजमगढ़ तिराहे तक लगने वाले जाम पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने फाटक की ओर से आने वाले सभी वाहनों को रोडवेज से रेलवे स्टेशन रोड से मोड़कर ओवर ब्रिज मुंशीपुरा मोड़ तिराहे से होकर आगे की ओर जाने की व्यवस्था की थी। लेकिन अब इसका पालन नहीं हो रहा। रोडवेज बसें भी रात आठ बजते ही बाल निकेतन क्रासिंग पार कर ढेकुलियाघाट पुल, लक्ष्मी नारायण तिराहा होते हुए बलिया मोड़ निकल जाती हैं। रूट डायवर्जन अथवा वनवे का पालन कराने, शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए नगर पालिका, प्रशासन, परिवहन, टेंपो यूनियन, व्यापार मंडल, राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय होना जरूरी है। लेकिन ऐसा नहीं है। नतीजा सामने है। जाम से निजात के लिए जब बैठक बुलाई जाती है तो सरकारी अधिकारी उस बैठक में जाना जरूरी नहीं समझते। पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी और पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल कहते हैं कि एक बार सभी लोगों की बैठक बुलाई गई थी लेकिन कोई अधिकारी नहीं आया। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि जाम से निजात के लिए पहले से तय गाइड लाइन का पालन सख्ती से कराया जाएगा। तय डायवर्जन का पालन न करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed