फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The central government is giving protection to Teni - Male

टेनी को संरक्षण दे रही है केंद्र सरकार-माले

Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The central government is giving protection to Teni - Male
मऊ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा माले व संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य साजिशकर्ता किसानों की हत्या में शामिल एक अपराधी है जो मंत्री पद पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी काण्ड में सुप्रीम कोर्ट के बार-बार दखल से एसआईटी ने जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया और पाया कि पूरी घटना एक सुनियोजित थी जिसमें आंदोलनकारी किसानों की हत्या में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की थार जीप का इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शन में राम कुमार भारती, राम सोच यादव, किसान नेता वीरेंद्र कुमार,शैलेंद्र कुमार, मदनलाल ने भी अपने विचार रखे। प्रदर्शन करने वालों में शिवमूरत गुप्ता, जयप्रकाश ,सुभाष गौतम, धनराज शेठी, रामबली, राजेश ,दुर्विजय विशाल, मुन्ना ,संजय, गोकुल ,देवनाथ यादव, दीपक चौहान हरिश्चंद्र, फेकू ,ओम प्रकाश, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed